सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्व छात्र गोष्ठी का आयोजन 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने कराया पंजीयन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर छपरा में विद्या भारती द्वारा संचालित पूर्व छात्र पंजीयन अभियान के अंतर्गत सत्र 2025-2026 कक्षा दशम के पूर्व छात्र परिषद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक पूर्व छात्रों की उपस्थिति रही। सभी ने पूर्व छात्र पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, पूर्व छात्र परिषद प्रमुख राकेश कुमार मिश्र एवं आचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अनिल कुमार राम ने कहा कि पूर्व छात्र पोर्टल केवल पंजीयन का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और विद्यालय परिवार के साथ सतत संवाद का एक सशक्त मंच है।

पूर्व छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। उन्होंने पूर्व छात्रों से अपने अनुभव, समय और संसाधनों के माध्यम से समाज व विद्यालय के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का यह स्नेहिल जुड़ाव विद्यालय परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। यह अभियान विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर राजेश कुमार पाठक, मणि भूषण सिन्हा, विशाल कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, दर्शना सिंह, मनीष कुमार, रितेश रंजन सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story