गैस को लेकर उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच मारपीट

WhatsApp Channel Join Now
गैस को लेकर उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच मारपीट


गैस को लेकर उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच मारपीट


भागलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले में गैस की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। हर एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए रोज उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लग रही है। अब तो उपभोक्ताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा है।

ताजा मामला घंटाघर चौक स्थित एलपीजी गैस एजेंसी का है। जहां शनिवार को एजेंसी के कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से बुकिंग और डिलीवरी में हो रही परेशानी को लेकर एजेंसी कार्यालय का दौड़ लगा रहा था,जिसके बाद शनिवार को एजेंसी के कर्मियों और उपभोक्ता के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान एजेंसी के मालिक भी बीच में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को लेकर थाना चली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story