चिरांद में पौधा रोपण के साथ बच्चों ने लिया एक-एक पौधा के देखभाल का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 02 अगस्त (हि.स.)। डोरीगंज पर्यावरण संरक्षण मिशन, छपरा के तत्वावधान में रविवार को चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसमें चिरांद विकास परिषद और गंगासमग्र उत्तर बिहार की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान परिसर में सैकड़ों महोगनी के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर मध्य विद्यालय, चिरांद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन सिंह ने छात्रों को प्लास्टिक का उपयोग घटाने, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया, जबकि इंजीनियर अमरेश मिश्रा ने आहर-पइन जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनरुद्धार की बात कही।

प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण ने बच्चों से हर साल एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वामी दिव्यात्मानंद, प्रभू साह, बबुआ जी महाराज समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story