नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव : सांसद दिलेश्वर कामैत

WhatsApp Channel Join Now
नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव : सांसद दिलेश्वर कामैत


नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव : सांसद दिलेश्वर कामैत


सुपौल, 08 अक्टूबर (हि.स.)। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार को सुपौल टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माय भारत सुपौल के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामैत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दिलेश्वर कामैत ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता है। इस ऊर्जा का उपयोग नशे जैसी बुरी प्रवृत्तियों में नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान लोकगीत, नृत्य, गायन, चित्रकला, स्लोगन लेखन और निबंध लेखन समेत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story