28 नवंबर से नौ दिवसीय अखंड श्यामा नामधुन संकीर्तन, 501 कन्याओं की कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
28 नवंबर से नौ दिवसीय अखंड श्यामा नामधुन संकीर्तन, 501 कन्याओं की कलश यात्रा से होगा शुभारंभ


दरभंगा, 26 नवंबर (हि.स.)।

मिथिला की हृदयस्थली स्थित माधवेश्वर परिसर का श्यामा मंदिर 28 नवंबर से सात दिसंबर तक नौ दिवसीय अखंड श्यामा नामधुन संकीर्तन से गुंजायमान होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्यामा न्यास समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र मोहन झा ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे 501 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मिर्जापुर, भगत सिंह चौक, टावर चौक, हसन चौक और आयकर चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न मंदिरों से गुजरते हुए श्यामा मंदिर पहुंचेगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे यज्ञाग्नि स्थापना एवं संकीर्तन मंडप पूजन के साथ नामधुन संकीर्तन शुरू होगा।

नवाह महायज्ञ में 27 पंडित लगातार यज्ञ, जप एवं हवन करेंगे। साथ ही दुर्गा सप्तशती पाठ और बीज मंत्र जाप भी होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ अतिरिक्त पंडितों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

समिति के उपाध्यक्ष पं. कमलाकांत झा ने बताया कि महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। परिसर में चिकित्सा शिविर, पूछताछ केंद्र तथा कंप्यूटरीकृत दान व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

सचिव मधुबाला सिन्हा ने बताया कि प्रतिदिन षोडशोपचार पूजन के बाद प्रधान पुजारी पं. शरद कुमार झा आरती करेंगे। वर्ष 1988 से आयोजित इस महायज्ञ में देश-विदेश के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story