सुपौल सदर में जदयू संगठनात्मक चुनाव संपन्न, अजय कुमार अजनबी फिर बने प्रखंड अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल सदर में जदयू संगठनात्मक चुनाव संपन्न, अजय कुमार अजनबी फिर बने प्रखंड अध्यक्ष


सुपौल, 20 फ़रवरी (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को सुपौल सदर प्रखंड के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव एवं पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार मंडल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार के रूप में अजय कुमार अजनबी ने नामांकन दाखिल किया था। अन्य किसी दावेदार के सामने नहीं आने के कारण वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस प्रकार अजय कुमार अजनबी लगातार दूसरी बार सुपौल सदर प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए।

जानकारी के अनुसार संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और समर्पण भावना को देखते हुए पार्टी के अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए दावा प्रस्तुत नहीं किया। सर्वसम्मति से उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन में उनके प्रति विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

निर्वाचन के बाद अजय कुमार अजनबी ने कहा कि पार्टी के साथियों ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें दोबारा दायित्व सौंपा है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव सहित कामता प्रसाद गुप्ता, युगलकिशोर अग्रवाल, रामदेव कामत, हरेकान्त झा, रामचंद्र यादव, खुर्शीद आलम, उदयकांत झा, चंद्रभूषण मंडल, गुंजन सिंह, कलानंद झा, रामकिशोर राय, रविभूषण कुमार उर्फ रबेन मंडल, बद्री नारायण मंडल, सज्जाद, धीरज समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।निर्वाचित होने पर अजय कुमार अजनबी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story