पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार ने जनता पर डाला महंगाई का बोझ : अरुण यादव

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 15 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पहले एलपीजी फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 3 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है, जो घोर निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जनता से महंगाई से निजात दिलाने का वादे करने वाली मोदी सरकार आज महंगाई से जनता की कमर तोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा बतायें क्या यही अच्छे दिन है? राजद प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण माल भाड़ा से लेकर लोगों के दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि होगी,जिसके कारण आम जनता महंगाई से और परेशान हो जायेंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को अगर आम जनता की थोड़ी सी भी चिंता है, तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर या उत्पाद शुल्क में कटौती कर आम जनता को अविलंब महंगाई से राहत दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला लेती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 25 से 30 रुपया की कमी आ सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story