कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
कृषि विज्ञान केंद्र में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ


नवादा,, 18 सितंबर (हि.स.)।‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र,सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा नवादा के प्रांगण में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. जयवंत कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों,पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। शपथ के माध्यम से सभी ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर डॉ. जयवंत कुमार सिंह ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए आवश्यक बताते हुए सभी से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मौके पर अंगद कुमार,पिंटु पासवान आदि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story