अग्रवाल महासभा ने शुरू की नई परंपरा, शशिकला शर्मा को मिला प्रथम अग्रवाल विशिष्ट सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
अग्रवाल महासभा ने शुरू की नई परंपरा, शशिकला शर्मा को मिला प्रथम अग्रवाल विशिष्ट सम्मान


अररिया 13 अक्टूबर(हि.स.)। महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर फारबिसगंज अग्रवाल महासभा की ओर से प्रत्येक वर्ष समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व को अग्रवाल विशिष्ट सम्मान प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी निर्णय के तहत इस वर्ष में प्रथम अग्रवाल विशिष्ट सम्मान शशिकला शर्मा (सिखवाल) को प्रदान किया गया।

स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित समारोह के दौरान समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शशिकला शर्मा (सिखवाल) को यह सम्मान प्रदान कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान व्यक्त किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में समर्पण, सेवा, योगदान और प्रेरणादायी कार्यों को पहचान देना तथा अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, अरविंद गोयल, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नगर अध्यक्ष बछराज राखेचा, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अग्रवाल महासभा की इस पहल को समाज की उपलब्धियों और सेवा भाव को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान आने वाले समय में समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान दिलाने तथा सामाजिक एकजुटता और सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story