स्मार्ट सिटी भागलपुर में आया अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस

WhatsApp Channel Join Now
स्मार्ट सिटी भागलपुर में आया अफ्रीकन रोलेक्स सर्कस


भागलपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के सबौर जीरोमाईल क्षेत्र में सुलोचना मार्केट कम्प्लेक्स गंगा ब्रीज रोड में प्राचीन यादों को ताजा करने पहली बार अफ्रीकन रोलेक्स सरकस आ गया है।

यहां दर्शकों को पूरे दो घंटे विभिन्न कला, स्टंट और मनोरंजन का सुंदर दृश्य देखने को मिलने वाली है। वहीं इस सर्कस के प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि दशकों के बाद भागलपुर में केनिया और साउथ अफ्रीका के कलाकार यहां आए हैं। प्राचीन समय में सर्कस में परिवार सहित लोग विभिन्न प्रकार के जानवर का स्टंट देखने आते थे। आज उसकी जगह मानव कलाकारों ने ले लिया है।

इस सर्कस में आप परिवार सहित 2 घंटे फुल मनोरंजन कर सकते हैं। वहीं 3 शो में सर्कस दिखाया जाएगा दोपहर 1 बजे, 4 बजे और संध्या 7 बजे। तीन श्रेणियों का टिकट दर रखा गया है। स्पेशल क्लास 300, रेगुलर क्लास 200, डीसी क्लास 150 और गैलरी का दर 100 रुपए रखा गया है। वहीं प्रबंधक ने कहा कि 3 वर्ष से उपर के उम्र का पूरा टिकट लेना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story