(अपडेट) छपरा में एयरो क्लब ऑफ इंडिया का दल 7 मार्च को करेगा निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। छपरा के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से छपरा में बंद पड़े पुराने हवाई अड्डे के पुनरुद्धार की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में हवाई प्रशिक्षण और एयरो स्पोर्ट्स की संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 7 अप्रैल को हवाई अड्डे का निरीक्षण करेगा।

सांसद कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद रूडी ने बताया कि सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्वीकृति के बाद अब छपरा शहर स्थित अंग्रेजों के जमाने के हवाई अड्डे को आरसीएस उड़ान योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहाँ से जल्द ही छोटे विमानों का परिचालन शुरू होगा। सांसद रूडी के अनुसार बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर छपरा सहित राज्य के पाँच प्रस्तावित हवाई अड्डों को इस योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story