नवादा के अधिवक्ता लिपिक की ट्रेन से कटकर मौत

WhatsApp Channel Join Now
नवादा के अधिवक्ता लिपिक की ट्रेन से कटकर मौत


नवादा, 09 अगस्त (हि.स.)। नवादा सिविल कोर्ट में कार्यरत अधिवक्ता लिपिक सुनील कुमार की रविवार को उत्तर पूर्वी रेलवे के किउल - गया रेल खंड पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई ।

वे एक रिश्तेदार के गांव से लौट रहे थे ।नवादा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि अधिवक्ता लिपिक सुनील कुमार मुफस्सिल थाने के पथरा इंग्लिश गांव के निवासी थे ।

वह गया जिले के वजीरगंज में एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। लौटने के दौरान ट्रेन पर चढ़ने में उनके पैर फिसल गई । जिस कारण ट्रेन के नीचे गिर गए। ट्रेन खुल चुकी थी ।जिस कारण उनका दोनों पैर कट गया ।अधिक रक्त स्राव से उनकी मौत हो गई ।

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं तथा अधिवक्ता लिपिको ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने का भी निर्णय लिया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story