पहले प्रयास में ही आदित्य चौधरी ने किया जेईई एडवांस्ड किया क्रेक
अररिया 03 जून(हि.स.)।
आईआईटी जेईई एडवांस्ड की घोषित परिणाम में फारबिसगंज के आदित्य चौधरी ने पहले प्रयास में सफलता अर्जित की l इससे पहले वो जेइई मे अच्छे परस्टाइल से अंक प्राप्त किया था।
आदित्य चौधरी वार्ड संख्या 8के विश्वजीत चौधरी और रुमकी चौधरी के पुत्र है l इससे पहले उन्होंने पाई वर्ल्ड स्कूल एवं मिथिला पब्लिक स्कूल से उन्होंने अपनी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कीl उनके इस सफलता पर परिवार और समाज के लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके सफलता की कामना की गयी l
आदित्य के इस प्रदर्शन पर डॉ समरेन्द्र मोहन चौधरी, उज्जवल चौधरी, प्रसेनजीत चौधरी, तमाल सेन, शिवानी सिंह, सुधीर झा, गजेंद्र विस्वास, उमाशंकर साह ने उसके इस सफलता पर ख़ुशी ब्यक्त की और बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

