अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक


अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक


अपर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक


सारण, 19 जुलाई (हि.स.)। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक अमित जैन द्वारा आज सारण समाहरणालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एडीजी ने जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने वारंट एवं कुर्की के तामिला, आगामी चुनाव संबंधी तैयारियों तथा आम जनता की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और पुलिस गश्ती को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और सेवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी पदाधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निष्पक्ष एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story