कर्नाटक,केरल व दिल्ली का वांछित साइबर फ्रॉड आदापुर में गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कर्नाटक,केरल व दिल्ली का वांछित साइबर फ्रॉड आदापुर में गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,27 फ़रवरी (हि.स.)। केरल समेत देश के कई राज्यो के वांछित अपराधी साइबर फ्रॉड को आदापुर पुलिस ने पकड़ा है। उक्त कारवाई रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में गठित एक टीम ने आदापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में छापेमारी के दौरान की । पकड़े गया साइबर फ्रॉड राघो साह पिता स्व. बृजमोहन शाह है।

पुलिस उसके पास से पंजाब नेशनल बैंक का तीन पासबुक, स्टेट बैंक का एक पास बुक एक्सिस बैंक का एटीएम एक, स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड एक, रेडमी कंपनी के एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपित ने कुछ गुप्त लोगों का नाम बताया है, जिन्हें पुलिस के द्वारा छापेमारी किए जाने की संभावना है, पकड़े गए साइबर फ्रॉड के अपराधिक इतिहास रहा है जो रामगढवा थाना में काण्ड संख्या 217/19 आर्म्स एक्ट के तहत डेढ़ साल तक जेल काट चुका है।

एनसीआरपी पोर्टल पर इसके विरूद्ध कर्नाटक केरल, एवं दिल्ली जैसे राज्यों मे शिकायत दर्ज है। थाना प्रभारी पप्पु पासवान ने बताया कि आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए पुछ ताछ की गई, पुलिस छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय, पुअनि पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, पुअनि लक्ष्मी कुमारी पुअनि हरेराम प्रसाद,स अ नि हसनैन अहमद खां, हवलदार दिनेश प्रसाद, हैप्पी शुक्ला, चौकीदार प्रमोद प्रसाद सहित अन्य जवान मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story