राजगीर महोत्सव के समापन पर 80 स्कूली छात्राओं के बीच करायी गई प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
राजगीर महोत्सव के समापन पर 80 स्कूली छात्राओं के बीच करायी गई प्रतियोगिता


नालंदा, बिहारशरीफ 29 नवंबर (हि.स.)।नालंदा जिले के राजगीर महोत्सव के समापन अवसर पर आज रविवार को कृषि विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तृतीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम स्थान मिला सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक डॉ. नितेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में कृषि, पर्यावरण एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक (आत्मा) धनंजय कुमार सिंह तथा प्रतियोगिता की नोडल पदाधिकारी वसुंधरा, सहायक निदेशक (मृदा रसायन), सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story