शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को दी गई कानुनी अधिकार की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को दी गई कानुनी अधिकार की जानकारी


शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को दी गई कानुनी अधिकार की जानकारी


Bihar, 28 नवंबर (हि.स.)। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एन सी डब्लू ) एवं बिहार राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘शक्ति संवाद’ के पांचवें संस्करण का आज शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया आयोजित उद्घाटन सत्र में देश के 20 राज्यों से 105 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इनमें विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों के अध्यक्ष, सदस्य, सदस्य सचिव एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं।

शक्ति संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण तथा बालिकाओं के लिए साइकिल, छात्रवृत्ति एवं पोशाक योजनाओं जैसी पहलों ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा दी है। वहीं जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2006 में शुरू हुआ जीविका का प्रयास आज व्यापक महिला सशक्तीकरण आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे महिलाओं की मांग, सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘शक्ति संवाद’ जैसे कार्यक्रम विभिन्न राज्यों को अपने अनुभव, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अपने विशेष संबोधन में बिहार की ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध धरती राजगीर में ‘शक्ति संवाद’ के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए महिला आयोगों के अध्यक्षों, सदस्यों, सदस्य सचिवों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राज्य महिला आयोग ऐसी संस्थाएं हैं, जहां महिलाएं अपनी परेशानी के अंतिम पड़ाव पर एक उम्मीद लेकर पहुंचती हैं और वहां उन्हें समाधान की आस मिलती है।

उन्होंने कहा कि आयोगों की जिम्मेदारी है कि महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्रों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने लेबर कोर्ट सहित विभिन्न कानूनी मंचों और संस्थागत व्यवस्थाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी देने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित विभिन्न अधिनियमों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी महिला आयोगों के प्रतिनिधियों के लिए भी आवश्यक है, ताकि वे जरूरतमंद महिलाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन दे सकें।शक्ति संवाद’ का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्य महिला आयोगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां महिला अधिकारों, सुरक्षा, सशक्तीकरण, शिकायत निवारण तथा संस्थागत चुनौतियों से जुड़े विषयों पर अनुभव और विचार साझा किए जा सकें तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को मजबूत किया जा सके। साथ आगत विभिन्न देशों से आए महिलाओं ने बाल विवाह रोकथाम के शपथग्रहण किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story