शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के 5वें संस्करण में देशभर के 20 राज्य महिला आयोगों के 105 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के 5वें संस्करण में देशभर के 20 राज्य महिला आयोगों के 105 प्रतिनिधियों ने लिया भाग


शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के 5वें संस्करण में देशभर के 20 राज्य महिला आयोगों के 105 प्रतिनिधियों ने लिया भाग


नालंदा, बिहारशरीफ 27 नवंबर (हि.स.)।राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा बिहार राज्य महिला आयोग के सहयोग से ‘शक्ति संवाद’ के 5वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को अपराह्न होटल तथागत अशोक राजगीर में किया गया।

कार्यक्रम में देशभर के 20 राज्य महिला आयोगों के 105 प्रतिनिधि भाग ले रहे है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्षा व सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, संस्थागत सुदृढ़ीकरण, प्रभावी शिकायत निवारण तथा महिलाओं के कल्याण के लिए समन्वित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया जा रहा है तथा राज्य में महिला अधिकारों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न पहलों को भी इस राष्ट्रीय मंच पर साझा किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर सहित आयोग के सदस्यगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही, बिहार राज्य महिला आयोग के सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में संवाद एवं क्षमता निर्माण दिवस राज्य महिला आयोगों के प्रतिनिधियों के लिए संवादात्मक सत्रों का भी प्रारंभ किया गया, जिसमें प्रमुख तौर पर • ‘लिव-इन रिलेशनशिप पर न्यायिक परिप्रेक्ष्य’ पर विशेष चर्चा• राज्य-स्तरीय अनुभवों एवं सफल पहलों पर प्रस्तुतियाँ• शिकायत निवारण एवं जमीनी स्तर पर समन्वय से संबंधित चर्चा,जेलों में महिलाओं, कानून से संघर्षरत बच्चों तथा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतियाँ एवं चर्चा

शक्ति संवाद’ राष्ट्रीय महिला आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य महिला आयोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें, सफल हस्तक्षेपों को साझा कर सकें, संचालन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा कर सकें तथा संस्थागत सहयोग और समन्वय के लिए आवश्यक क्षेत्रों की पहचान कर सकें।इस पहल के अंतर्गत अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में चार सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। इसका पहला संस्करण अयोध्या, उत्तर प्रदेश, इसके बाद मुंबई, महाराष्ट्र; नई दिल्ली; तथा श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित किया गया। प्रत्येक संस्करण ने राज्य महिला आयोगों के बीच संस्थागत सहभागिता को सुदृढ़ करने, सहयोग को बढ़ावा देने तथा सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजगीर, बिहार में आयोजित होने वाला इसका पाँचवाँ संस्करण सामूहिक कार्रवाई एवं संस्थागत क्षमता निर्माण के इस राष्ट्रीय मंच को और विस्तार प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में ‘लिव-इन रिलेशनशिप पर न्यायिक परिप्रेक्ष्य’ विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई, जिसमें इससे संबंधित कानूनी स्थिति, न्यायिक निर्णयों तथा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की गई। बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं पहलों को भी इस अवसर पर साझा किया गया। इसके माध्यम से राज्य में किए जा रहे नवाचारों, जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण की व्यवस्था, महिलाओं के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र तथा विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय से संबंधित अनुभवों को अन्य राज्य महिला आयोगों के साथ साझा करने का अवसर दिया गया है।

कार्यक्रम का एक प्रमुख घटक विषयगत कार्य समूहों में राज्य महिला आयोगों के प्रतिनिधि सामूहिक रूप से विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए व्यावहारिक सिफारिशें तैयार किया। इन चर्चाओं से प्राप्त सिफारिशों को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष विचार एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भी प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य संवाद को कार्यान्वयन योग्य रणनीतियों में परिवर्तित करना तथा संस्थागत सहयोग को और सुदृढ़ करना है।राजगीर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग एवं बिहार राज्य महिला आयोग के बीच समन्वय और सहयोग को भी और मजबूत करने का अवसर प्राप्त करना था। देशभर से आए राज्य महिला आयोगों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से महिला अधिकारों के संरक्षण, शिकायत निवारण, संस्थागत क्षमता निर्माण तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर अनुभवों और श्रेष्ठ प्रथाओं का व्यापक आदान-प्रदान करना था।शक्ति संवाद’ के 5वें संस्करण के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग एवं बिहार राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, उभरती चुनौतियों के समाधान तथा देशभर में महिलाओं के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक संस्थागत तंत्र को और मजबूत करना तथा संवाद को प्रभावी कार्रवाई में परिवर्तित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story