समाहरणालय में कृषि यंत्र क्लस्टर के निर्माण को लेकर उद्योग वार्ता’आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
समाहरणालय में कृषि यंत्र क्लस्टर के निर्माण को लेकर उद्योग वार्ता’आयोजित


नालंदा, बिहारशरीफ 31 अक्टूबर (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को‘उद्योग वार्ता’ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नूरसराय क्षेत्र में कृषि यंत्र निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा वहां सुव्यवस्थित एवं विकसित कृषि यंत्र क्लस्टर स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य नूरसराय में संचालित कृषि यंत्र निर्माण इकाइयों को संगठित कर उन्हें बेहतर औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को साकार करना है।

इस अवसर पर नूरसराय के कृषि यंत्र निर्माताओं एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा क्लस्टर निर्माण के संबंध में अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उद्योग प्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा कृषि यंत्र क्लस्टर के निर्माण की प्रक्रिया को गति देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सह समन्वयक धनजी कुमार ने क्लस्टर निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके गठन से स्थानीय कृषि यंत्र निर्माताओं को आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत संरचना, ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं तथा व्यापक बाजार उपलब्धता का लाभ मिल सकेगा। इससे कृषि यंत्र निर्माण उद्योग को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story