पोलियो टीकाकरण अभियान में लोगों से भागीदारी की अपील

WhatsApp Channel Join Now
पोलियो टीकाकरण अभियान में लोगों से भागीदारी की अपील


नालंदा, बिहारशरीफ 24 अक्टूबर (हि.स.)।विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार को रोटरैक्ट क्लब ऑफ बिहारशरीफ तथास्तु एवं सेंट जोसेफ एकेडमी के इंटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 3 किलोमीटर की जागरूकता वॉकाथॉन निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को पोलियो से बचाव, बच्चों के नियमित टीकाकरण और पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।

वॉकाथॉन में क्लब के सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोगों को संदेश दिया कि समय पर टीकाकरण और सामूहिक प्रयासों से बच्चों को पोलियो जैसी बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। आयोजकों ने आम लोगों से पोलियो उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

रोटरैक्ट क्लब ऑफ बिहारशरीफ तथास्तु के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव अपराजिता कुमारी और कोषाध्यक्ष शैलेष कुमार के साथ रोटरेक्टर चंदन कुमार एवं अभिषेक रंजन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सेंट जोसेफ एकेडमी के प्रिंसिपल डॉ. थॉमस टीटी उर्फ बाबू सर तथा वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो ने भी योगदान दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया— “पोलियो को हराना है, हर बच्चे को सुरक्षित बनाना है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story