स्थापना दिवस समारोह में 25 से अधिक वर्किंग मॉडल का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
स्थापना दिवस समारोह में 25 से अधिक वर्किंग मॉडल का शुभारंभ


नालंदा, बिहारशरीफ 23 अक्टूबर (हि.स.)। सैनिक स्कूल नालंदा में दो दिवसीय मौर्यन एक्सपो (वार्षिक प्रदर्शनी) आज शुक्रवार को शुरू हुई। दर्शकों द्वारा अध्यायनरत सैन्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की गयी .प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान अन्य प्रौद्योगिकी से संबंधित और जैसे विषयों के 25 से अधिक वर्किंग मॉडल, साथ ही सामाजिक विज्ञान, गणित, रचनात्मक लेखन और कला से संबंधित 70 से अधिक प्रदर्शनियाँ प्रदर्शित की गईं, जो कैडेटों की प्रतिभा और अंतःविषयक शिक्षा को दर्शाती हैं।

स्कूल के 24 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विगत 12 अक्तूबर से चलने वाले समारोहों में अंतर-सदनीय नाट्य प्रतियोगिता, वार्षिक प्रदर्शनी, विशेष प्रार्थना सभा, अभिभावक-शिक्षक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम “मौर्यंजन” जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं।ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा की स्थापना 12 अक्टूबर 2003 में हुई थी । अपनी स्थापना के बाद से, यह स्कूल देश भर के सैनिक स्कूलों के स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व प्रशिक्षण और चरित्र विकास,नवाचार के मिश्रण के साथ युवा मस्तिष्क के पोषण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

24 वें स्थापना दिवस का समापन आगामी 24अक्टूबर 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम(वार्षिकोत्सव) के साथ सम्पन्न होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story