नालंदा जिले में जन-सुनवाई के दौरान 28 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में जन-सुनवाई के दौरान 28 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई


नालंदा, बिहारशरीफ 08 अक्टूबर (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी ने आज गुरुवार को जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 28 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया।

जन-सुनवाई कार्यक्रम में बैंक ऋण के भुगतान, विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा दुर्व्यवहार, सदर अस्पताल बिहारशरीफ में मरीजों एवं उनके परिजनों से अवैध राशि लिए जाने, सरकारी सड़क (अलंग) की गलत मापी तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नालंदा से अनुशंसा भेजने सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।बैंक ऋण से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एसडीसी, बैंकिंग, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

वहीं, विद्यालय से संबंधित शिकायत एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए अनुशंसा भेजने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को कार्रवाई करने को कहा गया है।सदर अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों से अवैध राशि वसूले जाने की शिकायत पर डीपीएम, हेल्थ मैनेजर बिहारशरीफ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

दूसरी ओर सरकारी सड़क (अलंग) की गलत मापी से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा फरियादियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी समाधान करने का आदेश जारी किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story