राजगीर के आरएलआई प्रशिक्षण में 17 रोटेरियनों ने हासिल की ‘स्नातक’ की उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
राजगीर के आरएलआई प्रशिक्षण में 17 रोटेरियनों ने हासिल की ‘स्नातक’ की उपाधि


नालंदा, बिहारशरीफ 23 सितंबर (हि.स.)।रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ के तत्वावधान में इंडो होक्के होटल, राजगीर में आयोजित दो दिवसीय रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट (आर एल आई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के विभिन्न रोटरी क्लबों से कुल 47 रोटेरियनों ने भाग लिया।इनमें से 17 प्रतिभागियों ने आर एल आई के पार्ट-1, पार्ट-2 और पार्ट-3 तीनों स्तरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर स्नातक’ की उपाधि प्राप्त की। वहीं, 30 प्रतिभागियों ने पार्ट-1 और पार्ट-2 का प्रशिक्षण पूरा किया।

रोटरी क्लब ऑफ तथागत के रोटेरियन अमित भारती, अध्यक्ष रोटेरियन महेश लोहानी, सचिव रोटेरियन डॉ. नीरज कुमार, रोटेरियन अनिल सैनी, रोटेरियन कुमार बलजीत एवं रोटेरियन डॉ. विभाष प्रियदर्शी ने भी आर एल आई का स्नातक कोर्स पूरा किया।कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रोटेरियन अमित भारती तथा प्रोजेक्ट मेंटर रोटेरियन परमेश्वर महतो रहे। प्रशिक्षण सत्रों में रोटेरियन अनु नारंग, सुशील पोद्दार, राजन गांदोतरा, अंजू गांदोतरा एवं संदीप नारंग ने फैकल्टी के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

वहीं, नासिक से आए विशेष फैकल्टी रोटेरियन अजय नागकेसरी ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता, टीम निर्माण, प्रभावी संचार, संगठनात्मक दक्षता और रोटरी सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि आर एल आई का उद्देश्य रोटेरियनों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें संगठन और समाज के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करने के लिए तैयार करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story