नालंदा जिले में रक्षा सूत्र बांधकर मंत्री ने लिया पौधा संरक्षण का संकल्प
नालंदा, बिहारशरीफ 28 अगस्त (हि.स.)।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित कारगिल चौक के समीप पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कहा कि जैसे बहन भाई की रक्षा की कामना करती है, वैसे ही आज हमें पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लेना होगा। यही असली रक्षाबंधन है। उन्होंने ने महोगनी के पौधे को राखी बांधते हुए कहा कि पर्यावरण ही जीवन है एक पेड़ एक जिंदगी है। यह हमें ऑक्सीजन, छाया, फल देता है। इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।
हरित बिहार की सोच हम-सभी को रखना चाहिए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर यह प्रण हमने भी लिया है कि जब तक वह पौधा एक विशाल पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी पूरी देखभाल की जाएगी इस पहल का उद्देश्य समाज और आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग पेड़ों की कटाई रोककर हरियाली को बढ़ावा।
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ प्रकृति से भी अपना रिश्ता जोड़ें। एक पौधा लगाएं और उसे भाई की तरह पालें। आज समाज को प्लास्टिक मुक्त और नशा मुक्त समाज के साथ-साथ पेड़ मुक्त नहीं, पेड़ युक्त बिहार बनाना है।
आज मैंने इस पौधे को राखी बांधकर वचन दिया है कि मैं और मेरा परिवार इसकी देखभाल करेगा।
जल है तो जीवन है हरियाली है तो खुशहाली है।पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार की बागडोर संभाली थी तब बिहार की हरियाली परत मात्र 7 प्रतिशत थी जो बढ़कर आज 19 प्रतिशत हो गई है। हमें अपने हरियाली परत को देश की औसत परत 33 प्रतिशत के बराबर पहुंचाना है इसमें सभी बिहारवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है।
आज हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकना बहुत जरूरी है अगर हम अपने बच्चों के बेहतर भविष्य देखना चाहते हैं हम सबों अपने एवं मां पिता बच्चों के जन्मदिन के अवसर एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी साथ साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुशवाहा, जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, मुन्ना मांझी, ध्रुव प्रसाद, प्रो आनंद वर्मा, संजय प्र कुशवाहा, पुरूषोत्तम कुमार सहित कई वन विभाग के अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

