नालंदा जिले में 54 शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
Bihar, 25 अगस्त (हि.स.)।जिला प्रशासन नालंदा द्वारा छात्र-छात्राओं के कल्याण, सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल के तहत आज मंगलवार को‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया है। इस व्यवस्था के तहत जिले के सभी प्रमुख सरकारी डिग्री कॉलेजों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मेडिकल व नर्सिंग संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा कल्याण छात्रावासों में प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शिविर आयोजित किये जाते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्वरित समस्या निवारण: विद्यार्थियों की शैक्षणिक, छात्रावास से जुड़ी नागरिक सुविधाओं (बिजली, पानी, सुरक्षा आदि) तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।साथ ही सुरक्षा एवं संवाद: नामांकित छात्रों और छात्रावासवासियों के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं संबद्ध पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।आज मंगलवार को जिलें के प्रमुख 54 संस्थान व छात्रावास में प्रशासन द्वारा विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया है। जिसके लिए प्रमुख स्थल किसान कॉलेज (सोहसराय), नालंदा कॉलेज (बिहारशरीफ), एस.पी.एम. कॉलेज (उदंतपुरी), नालंदा महिला कॉलेज, एस.यू. कॉलेज (हिलसा), राजगीर डिग्री कॉलेज तथा विभिन्न प्रखंडों (बिंद, करईपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, सरमेरा, थरथरी) के नव-स्थापित डिग्री कॉलेज बनाया गया है।
वही अस्थावां, बेन, बिहारशरीफ, बिंद, चंडी, एकंगरसराय, गिरियक, हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर, करईपरसुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, राजगीर, सरमेरा, सिलाव एवं थरथरी स्थित कुल 20 कस्तूरबा विद्यालय के साथ साथ भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी (मेडिकल, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम व डी.फार्मा), राजकीय दन्त महाविद्यालय (पैठना, रहुई), एएनएम स्कूल (बिहारशरीफ व इस्लामपुर), राजकीय पॉलिटेक्निक (अस्थावां) तथा कल्याण बिगहा, हिलसा, राजगीर व सरमेरा के राजकीय आईटीआई संस्थान शामिल हैं।दुसरी ओरडॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास (खंदकपर सं.-1 व 2, इस्लामपुर), जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास (दीपनगर), अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास (राणा बिगहा) एवं बी.बी. सोगरा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास (खंदकपर) पर भी विद्यार्थियों के लिए सहयोग शिविर लगाया गया जहां 500से अधिक विद्यार्थियों की त्वरित समस्या का समाधान किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

