तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी
Jul 26, 2026, 15:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भागलपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर बंद के दौरान तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाल रही है। तोड़-फोड़ में शामिल कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की निगरानी हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही जुर्माने की वसूली की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

