42 ब्राउन शुगर के साथ फरार भारतीय नागरिक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
42 ब्राउन शुगर के साथ फरार भारतीय नागरिक गिरफ्तार


अररिया 02 नवम्बर(हि.स.)।

जोगबनी सीमा पार नेपाल में मोरंग जिला पुलिस की ओर से ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहे भारतीय नागरिक सतीश कुमार मंडल को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

नेपाल की मोरंग पुलिस ने 4 अगस्त को मोरंग के रंगेली नगरपालिका-9 स्थित वार्ड कार्यालय परिसर में ब्राउन हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से फरार चल रहे भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद, पुलिस ने भारत निवासी सतीश कुमार मंडल को हिरासत में ले लिया है। 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781620 Articles

Share this story