नालंदा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 20 जुलाई (हि.स.)।नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर गांव में सोमवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक बच्चे की जान चली गई। मृतक सुबोध कुमार का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है।

परिजन ने बताया कि सुबाेध खेत में खेल रहा था। उसी दौरान समीप में आकाशीय बिजल गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग बच्चे को सदर अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

वहीं दूसरी ओर थरथरी थाना क्षेत्र के चिंतावनचक गांव के झरहा खंधा में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। मृतक अरविंद प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र ललित कुमार हैं।परिवार वालों ने बताया कि सोमवार की सुबह किसान खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए किसान खेत से लौट रहे थे। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए, जिससे किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

थरथरी के थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस हर बिंदु पर अनुसंधान में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story