मैंगो मेन की एक और उपलब्धि, एक ही पेड़ में अब मिलेंगे 52 किस्म के आम

WhatsApp Channel Join Now
मैंगो मेन की एक और उपलब्धि, एक ही पेड़ में अब मिलेंगे 52 किस्म के आम


भागलपुर, 11 जून (हि.स.)। मैंगो मेन के रूप में अपनी एक पहचान बनाने वाले अशोक चौधरी ने एक और उपलब्धियों में अपना नाम लिखवा लिया है। दरअसल इस बार अशोक चौधरी ने एक ऐसा पेड़ विकसित किया है, जिसमें 52 किस्म के आम एक ही पेड़ में फलते हैं।

उल्लेखनीय है कि अशोक चौधरी अपनी इन्हीं उपलब्धियों के कारण जाने जाते हैं। अशोक चौधरी के नर्सरी में हजारों आम के पेड़ है और 300 से अधिक वेरायटी के आम के पेड़ इनके नर्सरी में है। अशोक चौधरी ने बताया की जो आम के पेड़ विलुप्त हो गए थे, उन्हें वापस लाया जा रहा है। मौके पर मौजूद बिहार क़ृषि विश्व विद्यालय के एक वैज्ञानिक ने भी मैंगो मेन अशोक चौधरी की जमकर तारीफ की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story