11 वर्ष से फरार आरोपी राजा कुमार साह गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 15 मई (हि.स.)।पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अपराधियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मढौरा थाना पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मढौरा और मुफ्फसिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

इस दौरान मढौरा थाना कांड संख्या-505/15 के अप्राथमिक अभियुक्त राजा कुमार साह को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साढा मढिया का रहने वाला है जो वर्ष 2015 से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story