सारण में नाबालिग से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच प्रारंभ किया।
अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गरखा थाना क्षेत्र के चितामनगंज गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र नितीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों से जुड़े 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गरखा थाना पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

