टॉल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने टाटा हैरियर में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे

WhatsApp Channel Join Now
टॉल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने टाटा हैरियर में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे


बक्सर, 10 नवंबर (हि.स.)। बिहार के बक्सर में टॉल प्लाजा के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से पटना जा रही टाटा हैरियर कार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में चार लोग सवार थे, जो पूर्व सांसद आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एवं समाजसेवी कृष्ण शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

कार चालक की पहचान सोनेलाल साह (42 वर्ष), पिता दिलबहाल साह के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी के मालिक जय सिंह (40 वर्ष), पिता बलदेव सिंह, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली बताए गए हैं। हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका के बीच सभी यात्रियों के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story