बस और टाटा नैनो की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
बस और टाटा नैनो की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल


Bihar, 15 अक्टूबर (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला के सिकटा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुरैनिया मोड़ के समीप गुरुवार को बस और टाटा नैनो कार की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान बेतिया के संत घाट निवासी नसीमा खातून (35) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नसीमा खातून अपने पति जहांगीर मियां के साथ टाटा नैनो कार से बेतिया की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पुरैनिया मोड़ के पास मैनाटांड़ से बेतिया की ओर जा रही बस से कार की टक्कर हो गई। हादसे में नसीमा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिकटा पहुंचाया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story