सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्वत् परिषद् की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्वत् परिषद् की हुई बैठक


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्वत् परिषद् की हुई बैठक


सारण, 11 जुलाई (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में विद्वत् परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भोला चौधरी की स्वरचित कविता से हुई। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक और संस्कारात्मक विकास पर चर्चा हुई।

प्रधानाचार्य ने समाज के शिक्षित वर्ग की सहभागिता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक विद्वानों को जोड़ने की बात कही। उपस्थित शिक्षाविदों ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की और शिक्षा की गुणवत्ता तथा भारतीय संस्कृति व मूल्यों को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। अंत में विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का संकल्प लिया गया और प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश दत्त तिवारी, राम दयाल शर्मा, कौशल चौधरी, राज नन्दन पाण्डेय, राजेश प्रसाद सिंह, राजेश्वर कुँवर, जयनिवास सिंह, चन्द्रमोहन राय तथा सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story