वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर अभाविप द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर अभाविप द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन


वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर अभाविप द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन


समस्तीपुर,04 अगस्त (हि.स.)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समस्तीपुर द्वारा वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप के विभाग संयोजक श्रीप्रकाश वर्णवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता का अमर उद्घोष है। इसके 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए गर्व का विषय है।

युवा पीढ़ी को इसके इतिहास, भावना और प्रेरणा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाखों देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। आज भी यह गीत हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का माध्यम हैं।

प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ युवाओं को जोड़ने का कार्य करती रही है। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर आयोजित यह सामूहिक गायन कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक श्रीमान विश्वनाथ राम,पूर्व कार्यकर्ता रविन्द्र मोहन कंठ सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी, जिला संयोजक केशव माधव, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी, शुभम कुमार निक्कू आर्या आशी देव, रिशा कुमारी, आदर्श कुमार, सिंटू पांडेय, डॉ लक्ष्मण यादव, अनुराग आनंद मोहित कुमार प्रिंस कुमार, प्रिंस प्रियरंजन, विनीत कुमार, रॉकी कुमार, अमृत झा, अमन झा, रंजन कुमार, सुधांशु कुमार, अमरजीत कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, प्रजा जायसवाल, किशलय कुमार, सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share this story