अभाविप ने सदस्यता अभियान का पोस्टर का किया विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
अभाविप ने सदस्यता अभियान का पोस्टर का किया विमोचन


अररिया 11 अगस्त(हि.स.)।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से मंगलवार को फारबिसगंज कॉलेज में सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नगर मंत्री आयुष भगत के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत एसएफडी सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।

जिला संयोजक शिवम साह ने कहा कि सदस्यता अभियान को जिले के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटेंगे। युवाओं की सहभागिता से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान केवल संगठन विस्तार का अभियान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का भी अभियान है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद नगरमंत्री आयुष भगत, कॉलेज अध्यक्ष सूर्यनंदन ऋषि,नगर कार्यकारणी सदस्य अभिनव आनंद, अभिषेक शर्मा, फारबिसगंज महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.अवधेश कुमार यादव, प्रो.राम नरेश सिंह, बी.एड विभाग विभागीय अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रो.मनोज कुमार राय, राहुल कुमार, डॉ. दीप्ति कुमारी, रामपाल रोशन मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story