अभाविप के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने बनाया मानव श्रृंखला
Jul 9, 2026, 19:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 09 जुलाई(हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने गुरुवार को एबीवीपी लिखकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया और विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर छात्रों के सबसे बड़े संगठन को अपनी सहभागिता प्रदान किया।
मौके पर स्कूल प्रधान मिथिलेश कुमार और शिक्षक राजीव रंजन ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी ।
यह संगठन छात्रों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ता है। यह दिवस छात्रों को सही रास्ते पर चलने और समाज की भलाई करने की सीख देता है । इसका मूल मंत्र ज्ञान,शील और एकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

