लूट के मामले में फरार आरोपित आदित्य सिंह उर्फ छोटू सिंह गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लूट के मामले में फरार आरोपित आदित्य सिंह उर्फ छोटू सिंह गिरफ्तार


सारण, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस को एक सफलता मिली है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के एक मामले में लंबे समय से वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर निवासी बच्चा सिंह के पुत्र आदित्य सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। वह मुफ्फसिल थाना में दर्ज कांड संख्या-111/22 धारा 392 भादवि में नामजद आरोपित था। थानाध्यक्ष के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story