अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश


अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश


सुपौल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मुकदमों के निष्पादन, गवाहों की उपस्थिति और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एवं उत्पाद) ने बताया कि गवाहों के समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मामलों के निष्पादन में विलंब हो रहा है। इस पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि अनुसंधानकर्ता सहित पुलिस पक्ष के अन्य गवाहों की न्यायालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर से आवश्यक निर्देश जारी करें। सिविल सर्जन को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की गवाही के लिए न्यायालय में ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उत्पाद से संबंधित मामलों में सजा की दर कम रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अभियोजन पक्ष को प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया। डीएम ने एनडीपीएस, पॉक्सो एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आपराधिक मामलों को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं हो और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, मुख्य अभियोजक सुपौल एवं वीरपुर, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी, सभी अपर लोक अभियोजक तथा विशेष लोक अभियोजक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story