रेल पुलिस ने सुगौली स्टेशन पर लावारिस बैग से बरामद किया विदेशी शराब

WhatsApp Channel Join Now
रेल पुलिस ने सुगौली स्टेशन पर लावारिस बैग से बरामद किया विदेशी शराब


पूर्वी चंपारण,06 मई (हि.स.)। सुगौली रेल पुलिस ने प्लेटफार्म जांच के दौरान सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 से लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस को एक ट्रॉली बैग संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कुल 14 बोतल शराब पाई गई।

रेल थानाध्यक्ष वी के झा ने बताया कि नियमित चेकिंग अभियान के दौरान उनके साथ सिपाही जुगल किशोर एवं सुभाष कुमार मौजूद थे। जांच के क्रम में बरामद ट्रॉली बैग से 3 बोतल रॉयल स्टैग और 11 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड शराब मिली जिसकी कुल मात्रा लगभग 10.50 लीटर है।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब लावारिस स्थिति में पाई गई है। जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story