मक्के के खेत में मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। बनियापुर प्रखंड के धनगरहा डीह गांव में मक्के के खेत से 35 वर्षीय मोती महतो का शव बरामद की गई। मृतक के सिर और शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंकने की आशंका है।

परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे एक महिला के फोन करने पर मोती घर से निकले थे। रविवार महिलाओं ने खेत में उनका शव देखा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी कांति देवी के आवेदन पर बनियापुर थाना पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ आज नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story