पोखर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
पोखर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत


सारण, 27 जुलाई (हि.स.)। बनियापुर प्रखण्ड स्थित गोवा पिपरपाती पंचायत के शेखपुरा गांव में पोखर में नहाने गए 11 वर्षीय किशोर चंदन कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सहाजितपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। इस घटना के बाद परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story