ट्रक पर लदे 4401 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक पर लदे 4401 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


ट्रक पर लदे 4401 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


अररिया 18 अक्टूबर(हि.स.)। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4401 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। पुलिस ने शराब लदे बारह चक्का ट्रक के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं।

रविवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक के पास एक बारह चक्का ट्रक से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 4401 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा भुसली उत्तरी गांव के निवासी ट्रक चालक 27 वर्षीय कपिल कुमार और 22 वर्षीय खलासी शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार किया।दोनों गिरफ्तार के पास से दो मोबाइल जब्त किया गया है। मामले में जोकीहाट थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। छापेमारी में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,एसआई रजनीकांत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story