बिहार में शोध की संभावनाओं पर 22 दिसंबर को होगी एक दिवसीय कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में शोध की संभावनाओं पर 22 दिसंबर को होगी एक दिवसीय कार्यशाला


भागलपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय स्थित एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर फॉर बिहार एंड झारखंड के निदेशक कक्ष में बुधवार को एक महत्वपूर्ण विमर्श बैठक आयोजित की गई।

एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर, गोपीनाथ एकेडमिक रिसर्च इंस्टीट्यूशन एंड फाउंडेशन और ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारी प्रबंध विभाग टीएमबीयू के संयुक्त तत्वावधान में यह बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एईआरसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार मिश्रा ने की। विमर्श के दौरान आगामी 22 दिसंबर को “बिहार में शोध का परिदृश्य: सीमाएँ एवं संभावनाएँ” विषय पर प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

इसके साथ ही, कार्यशाला के अवसर पर ‘गारिफ’ के प्रकाशन प्रभाग द्वारा संपादित एवं प्रकाशित किए जाने वाले शोध जर्नल के विमोचन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में गारिफ के निदेशक डॉ. रघुवर नाथ झा के साथ-साथ डॉ. रंजन कुमार सिन्हा, डॉ. रामबालक चौधरी, डॉ. आर. के. मांडी, डॉ. राजीव कुमार सिन्हा, डॉ. राकेश रमण वर्मा, डॉ. राजकमल आनंद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अश्वजीत राठौर और डॉ. कुमारी पिंकी सहित कई अन्य शिक्षाविद व शोधकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story