फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ को लेकर भागलपुर में जदयू की बड़ी बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन

WhatsApp Channel Join Now
फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ को लेकर भागलपुर में जदयू की बड़ी बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन


भागलपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)।भागलपुर के जीरो माइल स्थित एक विवाह भवन में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर बुलाई गई थी।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता द्वारा की गई। बैठक के दौरान जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा यह अभियान राज्य के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संवाद कार्यक्रम के जरिए आम लोगों को फरक्का जल संधि के कारण बिहार को होने वाले नुकसानों और गाद (सिल्ट) की समस्या के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नेताओं ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि वर्ष 1996 में हुई 30 वर्षीय भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि की अवधि दिसंबर 2026 में समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जदयू का स्पष्ट मानना है कि इस संधि पर नए सिरे से पुनर्विचार होना चाहिए। फरक्का बैराज के कारण गंगा नदी में भारी मात्रा में गाद जमा हो गई है, जिससे नदी का जलस्तर ऊपर उठ गया है और हर साल भागलपुर समेत आसपास के जिलों को भीषण बाढ़ तथा कटाव का सामना करना पड़ता है। बैठक के अंत में जिला कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जदयू के कई क्षेत्रीय विधायक, विधान पार्षद, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story