किसानों के लिए में निशुल्क चलेगी बड़ी नाव

WhatsApp Channel Join Now
किसानों के लिए में निशुल्क चलेगी बड़ी नाव


भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क नाव सेवा चलाई जा रही है।

इसी बीच नवगछिया इलाके से सब्जी और दूध बेचने के लिए भागलपुर आने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने विशेष व्यवस्था करने की घोषणा की है। डीएम ने शुक्रवार को बताया कि सुबह के समय किसानों के लिए दो बड़ी नाव चलाई जाएगी। जिससे किसान आसानी से अपनी सब्जी और दूध लेकर भागलपुर आ सकें।

खास बात यह है कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक कम होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story