बेटी से घर परिवार, एक अच्छे समाज की कल्पना साकार होती है : सुरेंद्र प्रसाद
पश्चिम चम्पारण (बगहा),31अगस्त(हि.स.)।
बगहा के हरनाटांड़ परिसर में सोमवार को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक प्रेरणादायक व सराहनीय पहल की शुरूआत की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. केबीएन सिंह ने वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद की गौरवपूर्ण उपस्थिति में इस नवाचार का औपचारिक शुभारंभ किया है।
विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि बेटी से घर परिवार, एक अच्छे समाज की कल्पना साकार होती है।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि
इस पहल के तहत अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात बेटियों के माता-पिता को विशेष बधाई एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. केबीएन सिंह ने बताया कि बेटी का जन्म पूरे परिवार और समाज के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का अवसर होता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के पहल से समाज की रूढ़िवादी सोच में सकारात्मक बदलाव आयेगो ।बेटी किसी भी दृष्टि से अभिशाप नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य वरदान है।अस्पताल में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर लैंगिक समानता का संदेश दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान नवजात बेटियों के माता-पिता को सम्मान पत्र सौंपे गए. इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र काजी, बिट्टू काजी, राजकुमार महतो, अशोक महतो, प्रेमनाथ काजी, हरिहर महतो और पप्पू खतईत सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

