हर पंचायत में बनेगा ग्रामीण हाट, हर प्रखंड में खुलेगा जीविका मार्ट

WhatsApp Channel Join Now
हर पंचायत में बनेगा ग्रामीण हाट, हर प्रखंड में खुलेगा जीविका मार्ट


हर पंचायत में बनेगा ग्रामीण हाट, हर प्रखंड में खुलेगा जीविका मार्ट


पश्चिम चम्पारण (बगहा),6नवम्बर(हि.स.)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बगहा-2 प्रखंड की बिनवलिया बोधसर पंचायत के नारायणगढ़ गांव स्थित जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन का भ्रमण किया। इस दौरान जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन पर चर्चा की गई।

मंत्री ने हर पंचायत में VB-G-RAM-G के तहत ग्रामीण हाट तथा हर प्रखंड में जीविका मार्ट स्थापित करने की पहल की जानकारी दी। इसके माध्यम से जीविका दीदियों के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए बकरी शेड, ग्रामीणों के लिए पुस्तकालय तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के संचालन हेतु जीविका भवन बनाने की पहल भी की गई।

उन्होंने बताया कि MMRY योजना के तहत बेहतर व्यवसाय करने वाली पात्र जीविका दीदियों को 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा जीविका निधि से व्यावसायिक ऋण देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी, डीआरडीए निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी, जीविका डीपीएम आरके निखिल, बीपीएम हिमांशु कुमार, मुखिया सीमा देवी और संकुल संघ अध्यक्ष रंजिता काजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story