बेनीपुर में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 02 अगस्त (हि.स.)। दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के धरौड़ा चौक के समीप हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाथो रढ़ियाम पंचायत निवासी मो. समीउल्लाह के पुत्र मो. अरमान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे अरमान मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धरौड़ा चौक के मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अरमान को अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story