जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भोला शास्त्री

जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भोला शास्त्री


बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भोला शास्त्री का निर्विवाद रहा कार्यकाल: राजीव रंजन

पटना, 21 सितंबर (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी, सादा जीवन एवं उच्च विचार के धनी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर जदयू कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने कहा कि शास्त्री जी एक बेहद ईमानदार और देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी थे। बहुत ही गरीब परिवार से आने के बावजूद वे बौद्धिक रूप से काफी सशक्त थे और महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय हुए।

वे तीन बार अखंड बिहार के मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा जो उनके राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन की पारदर्शिता को स्पष्ट करता है। वे इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में भी रहे। इनकी ईमानदारी की मिसाल थी कि जब उनका देहांत हुआ तो उनके खाते में इतने पैसे भी नहीं थे कि उनका श्राद्ध कर्म ठीक से हो सके।

इस मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story